कायमगंज: मोहल्ला नई बस्ती निवासी विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मां ने पारिवारिक कलह और दहेज प्रताड़ना का लगाया आरोप
कायमगंज के मोहल्ला नई बस्ती निवासी प्रीति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रीति की माँ घन देवी ने आरोप लगाते हुए बताया। कि प्रीति को शारीरिक और मानसिक रूप से पति प्रताड़ित करता था। उसने आत्महत्या नहीं कि उसे जहर देकर मारा गया। और वह पति की मारपीट से परेशान थी। ढाई साल पहले पड़ोसी रामू से प्रीति ने प्रेम विवाह किया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजा।