बारुन: जनकोप सड़क हादसे के बाद भड़का जनआक्रोश, NH-19 पर पांच घंटे चक्का जाम
बारुण थाना क्षेत्र के जनकोप गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर शनिवार को सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा। तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से सड़क पार कर रहे 55 वर्षीय मजदूर अंबिका राम गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सदर अस्पताल औरंगाबाद पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है।