खानपुर: खानपुर कस्बे में स्थित कृषि उपज मंडी में 4950 कट्टे लहसुन की हुई बंपर आवक, ₹15000 प्रति क्विंटल रहा भाव
खानपुर कस्बे में स्थित कृषि उपज मंडी में आज शुक्रवार को शाम 5:00 बजे तक 4950 कट्टे लहसुन की बंपर आवक हुई वही लहसुन का भाव ₹15000 प्रति किवंटल रहा। स्थानीय कृषि उपज मंडी में सोयाबीन 4000 से 5550, सरसों 6000 से 6500, गेहूं 1800 से 2626, चना 4700 से 5150, अलसी 7150 से 7615 रुपए प्रति किवंटल तक विकी ।