बकावंड: बकावंड के पांच गांवों में मनाया गया जल अर्पण दिवस, ग्रामीणों ने जल संरक्षण का लिया संकल्प
*जगदलपुर 30 जून 2026/* बस्तर जिले के विकासखंड बकावंड अंतर्गत ग्राम जैतगिरी, सरगीपाल, गिरोला, डुरकाबेड़ा और बदलावंड में जल अर्पण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर जल संरक्षण एवं पानी बचाओ अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने वर्षा जल संरक्षण