पिछोर: खोड़ मे अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से धाय महादेव मंदिर पर 24 कुंडली गायत्री महायज्ञ के उपलक्ष में कलश यात्रा निकाली
खबर शिवपुरी जिले के अंतर्गत खोड़ के पास धाय महादेव मंदिर से है। जहां पर अखिल विश्व गायत्री परिवार के माध्यम से धाय महादेव मंदिर पर 24 कुंडली गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा व सर्वजातीय आदर्श व्यवहार सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।जिसकी शोभा कलश यात्रा नयागांव, गणेशखेड़ा, धौर्रा एवं हिम्मतपुर से निकलकर धाय मंदिर पर समापन हुई।