पिछोर: पिछोर नगर के छत्रसाल महाविद्यालय में आज दिव्यांग शिविर आयोजन के दौरान शिविर में लगभग 500 से अधिक लोगों ने कराया पंजीयन।
आज पिछोर नगर की छत्रसाल महाविद्यालय में दिव्यांगजन शिविर आयोजन के दौरान कार्यक्रम हुआ आयोजित। वहीं पर दिव्यांग शिविर में 500 से अधिक लोगों ने कराया पंजीयन। छत्रसाल महाविद्यालय में बाहर से आए हुए डॉक्टरों द्वारा दिव्यांग जनों का परीक्षण तथा पंजीयन किया गया। वहीं मौके पर कुछ लोगों को ट्राई साइकिल आदि दी गई। कई दिव्यांग जनों को प्रमाण पत्र भी वितरण किए गए।