पिछोर: ग्राम मनपुरा व आसपास क्षेत्र में ओलावृष्टि एवं बारिश से ख़राब हुई किसानों की फसलों के नुकसान का जायजा लेने पहुंचे विधायक
ग्राम मनपुरा एवं आसपास क्षेत्र के कई गांवों में शनिवार को तेज हवा के साथ ओलावृष्टि एवं बारिश होने से किसानों की फसलों के नुकसान का जायजा लेने विधायक प्रीतम लोधी पहुंचे। उनके साथ एसडीएम राजीव समाधिया, तहसीलदार एवं पटवारी ने पहुँचकर फसल का सर्वे किया।