पिछोर: पिछोर नगर के जनपद पंचायत सभागार में पिछोर पुलिस विभाग द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम का किया गया आयोजन
पिछोर नगर के जनपद पंचायत सभागार में पिछोर पुलिस विभाग द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस विभाग द्वारा मध्य प्रदेश शासन के आदेश अनुसार जनप्रतिनिधि, नगर के गणमान्य नागरिकों, वकीलों, पत्रकारों, व्यापारी वर्ग और समाज के अन्य जनता के साथ संवाद कार्यक्रम किया गया। वहीं, वरिष्ठ एडवोकेट ने कहा कि सबसे पहले थाने में कर्मचारियों का व्यवहार सही होना चाहिए जिससे बिना डरे फरियादी अपनी बात बता सके और नगर के चौराहे पर बंद पड़े सीसीटीवी कैमरे को ठीक करवाया जाए।