कोंडागांव: जुगानीकलार में जल जीवन मिशन योजना का निरीक्षण, स्वच्छ पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने के दिए गए निर्देश
अतिरिक्त सचिव भारत सरकार एवं जल जीवन मिशन के मिशन संचालक कमल किशोर सोन ने विकासखंड फरसगांव के ग्राम जुगानीकलार में जल जीवन मिशन अंतर्गत संचालित पेयजल योजना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जल वितरण व्यवस्था एवं पानी की गुणवत्ता जांच प्रक्रिया का अवलोकन किया।कार्यपालन अभियंता वीरेंद्र पांडे ने बताया कि 215.03 लाख रुपए की लागत से बना है।