Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Sdm
Uttarakhand
Sambalpur

#tonk में साली के जमीन बेचने के 14 लाख रुपए अनाज की कोठी में रखे थे, कर्ज में डूबे जीजा ने ससुराल में की चोरी; टोंक पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा टोंक। साली द्वारा जमीन बेचने के बाद मिले करीब 14 लाख रुपए ससुराल के घर में अनाज की कोठी में सुरक्षित रखे गए थे। इस बात की भनक उसके जीजा को लग गई। कर्ज में डूबे जीजा ने लालच में आकर अपने ही ससुराल में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। हालांकि टोंक पुलिस ने महज 24 घंटे में पूरे मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरी की 13 लाख 58 हजार 500 रुपए की नकदी और वारदात में प्रयुक्त चोरी की ऑल्टो कार बरामद कर ली है। पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में बताया कि 30 जून को बरौनी थाना क्षेत्र के सोहेला निवासी नन्दलाल बैरवा ने घर से 13 लाख 58 हजार 500 रुपए चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट मिलते ही सीओ निवाई मृत्युंजय मिश्रा के सुपरविजन में डीएसटी प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी और बरौनी थाना प्रभारी नारायणलाल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी श्योराज पुत्र स्व. रामदयाल बैरवा (30), निवासी सुरतपुरा लूहारा, थाना निवाई सदर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पीड़ित नन्दलाल बैरवा का जीजा है और एक फैक्ट्री में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत है। उसकी साली ने हाल ही में अपनी जमीन बेची थी, जिसके करीब 14 लाख रुपए सुरक्षा की दृष्टि से अपने पीहर में अनाज की कोठी में रख दिए थे। आरोपी को इसकी जानकारी थी और वह लंबे समय से इन रुपयों पर नजर बनाए हुए था। एसपी ने बताया कि आरोपी पर कर्ज था। आर्थिक तंगी के चलते उसने अपने ही ससुराल में चोरी की योजना बनाई और मौका पाकर अनाज की कोठी में रखी नकदी चुराकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 13 लाख 58 हजार 500 रुपए की पूरी नकदी बरामद कर ली। साथ ही वारदात में प्रयुक्त चोरी की ऑल्टो कार (आरजे-29-सीए-5229) भी जब्त कर ली गई। आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके आपराधिक रिकॉर्ड व अन्य संभावित वारदातों की भी जांच की जा रही है। Tonk Police #TonkPolice

Tonk, Tonk | Jul 3, 2026

MORE NEWS

#tonk राजस्थान में क्या है मानसून अपडेट, जानिए पूरा मामला  #mansoon #WeatherUpdate

#tonk राजस्थान में क्या है मानसून अपडेट, जानिए पूरा मामला #mansoon #WeatherUpdate

Tonk, Tonk | Jul 3, 2026

#tonk ससुराल में चोरी का आरोपी जंवाई पुलिस के हत्थे चढ़ा #tonkpolice अधीक्षक रोशन मीना ने किया खुलासा

#tonk ससुराल में चोरी का आरोपी जंवाई पुलिस के हत्थे चढ़ा #tonkpolice अधीक्षक रोशन मीना ने किया खुलासा

Tonk, Tonk | Jul 3, 2026

#जयपुर की पहली बारिश में टोंक रोड धंसी, 20 फीट गहरा गड्ढा बना, ट्रैफिक प्रभावित

राजधानी जयपुर में मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर की सड़कों की पोल खुलने लगी है। टोंक रोड पर सड़क धंसने से करीब 20 फीट गहरा गड्ढा बन गया, जिसके कारण इस मार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया।

यह मानसून की पहली ही बारिश है और अगर अभी से सड़कें इस तरह धंसने लगी हैं तो आने वाले दिनों में हालात और गंभीर हो सकते हैं। शहर की प्रमुख सड़कों की गुणवत्ता और जल निकासी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। #jaipur #mansoon #viral

#जयपुर की पहली बारिश में टोंक रोड धंसी, 20 फीट गहरा गड्ढा बना, ट्रैफिक प्रभावित राजधानी जयपुर में मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर की सड़कों की पोल खुलने लगी है। टोंक रोड पर सड़क धंसने से करीब 20 फीट गहरा गड्ढा बन गया, जिसके कारण इस मार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया। यह मानसून की पहली ही बारिश है और अगर अभी से सड़कें इस तरह धंसने लगी हैं तो आने वाले दिनों में हालात और गंभीर हो सकते हैं। शहर की प्रमुख सड़कों की गुणवत्ता और जल निकासी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। #jaipur #mansoon #viral

Tonk, Tonk | Jul 3, 2026