#गंगा-यमुना उफान पर, झूंसी के बदरा-सोनौटी का संपर्क टूटा, प्रशासन ने लगाई नावें
झूंसी/प्रयागराज। गंगा-यमुना का जलस्तर फिर तेजी से बढ़ने लगा है। पानी बढ़ने से झूंसी के बदरा-सोनौटी गांव का संपर्क टूट गया है। गांव को जोड़ने वाली मुख्य सड़कें डूब गई हैं।
सड़कें डूबने से ग्रामीणों को आवाजाही और जरूरी सामान लाने-ले जाने में भारी परेशानी हो रही है।
स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने कई नावें लगा दी हैं। नावों से लोगों को सुरक्षित निकाला जा रहा है। नदी किनारे बसे इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।
#प्रयागराज #झूंसी #बदरा_सोनौटी #गंगा_यमुना #बाढ़ #जलस्तर
#Prayagraj #Jhunsi #BadraSonauti #GangaYamuna #Flood #WaterLevelRising