जगदलपुर: बस्तर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य के सोशल मीडिया पर किए गए आपत्तिजनक पोस्ट पर भड़की भाजपा, दर्ज कराई FIR
कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य के द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल पर एक आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने सामने आ गए है। सोशल मीडिया पोस्ट में कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने लिखा कि "अनपढ़ के औलादों 2023 में माता, बहन, पत्नी आरक्षण बिल पास हो चुका था कल वाला डार्लिंग बिल लाए थे इसलिए देश ने नकार दिया" ।