बिहटा: अजमेरी नगर के पास एक महिला से बाइक सवार उच्चके चेन व ढोलना छीनकर हुए फरार, घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद
Bihta, Patna | Jun 19, 2026 बिहटा थाना क्षेत्र के अजमेरी नगर के पास डॉक्टर के पास इलाज करने जा रही एक महिला से बाइक सवार दो उचक्कों ने सोने के चैन और ढोलना छीनकर फरार हो गए। पूरी घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस मामले में पीड़ित महिला आशा देवी ने थाने में शिकायत की है।