पीलीभीत: बाबरौआ गांव के युवक को लंदन भेजने के नाम पर पलिया में लाखों रुपए की ठगी, वीडियो हुआ वायरल
सेहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव बबरौआ के रहने वाले विपुल शर्मा पुत्र रामनिवास शर्मा का शनिवार 12 बजे वीडियो व शिकायती पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें युवक ने आरोप लगाया है कि पलिया जनपद लखीमपुर खीरी में संदीप सिंह व मनमीत कौर का सेनरजी इमीग्रेशन नाम से आइलेट्स सेंटर संचालित है। जिसमें स्टडी विजा के नाम पर ठगी करते हैं।