कनवास: गंभीर मारपीट के आरोप में 8 साल से फरार स्थाई वारंटी मनोहर पूरा को किया गया गिरफ्तार
Kanwas, Kota | Dec 21, 2024 कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए वर्ष 2016 से फरार स्थाई वारंटी वीरू उर्फ वीरम को केस नम्बर 578/2016 मे गम्भीर मारपीट के आरोप मे गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि थाने के एक वर्ष से अधिक अवधि के लम्बित प्रकरणों में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया गया।