कनवास: अन्तरालिया हाइवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर, बाइक सवार घायल, ट्रक चालक फरार
Kanwas, Kota | Dec 20, 2024 अन्तरालिया हाइवे के पास शुक्रवार शाम करीब 5 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इस दौरान बाइक पर सवार युवक बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पर एनएचआई एम्बुलेंस मोके पर पहुचीं। इसके बाद घायल को झालावाड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटना में इन्द्रराज मेघवाल घायल हुआ है।