कनवास: पंचमुखी मुक्तिधाम में अस्थियों से हुई छेड़छाड़, तीजे की रस्म अदा करने पहुंचे परिवार को कम मिली अस्थियां
Kanwas, Kota | Dec 19, 2024 क्षेत्र के पंचमुखी मुक्तिधाम से अस्थियो के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। शोकाकुल परिवार गुरुवार शाम 4 बजे तीजे की अस्थियां लेने शमशान पंहुचा तो अंतिम संस्कार स्थल पर अस्थियां कम और बिखरी हुई मिली। ऐसे में समाज बंधुओ ने अस्थियो के साथ छेड़छाड़ होने पर नाराजगी जताई। हालांकि मामले की पुलिस को सुचना नहीं दी गई।