स्लीमनाबाद: स्लीमनाबाद में खनन माफिया का नया खेल! भूला-टिकरिया के बाद अब सरसवाही पर नजर, रात के अंधेरे में चल रहा अवैध उत्खनन
कटनी जिले की स्लीमनाबाद तहसील में अवैध खनन को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। भूला-टिकरिया के बाद अब सरसवाही क्षेत्र में भी रात के अंधेरे में अवैध उत्खनन के आरोप लगे हैं। भूला-टिकरिया से सरसवाही तक फैला खेल ग्रामीणों का आरोप है कि शासकीय भूमि पर पोकलेन मशीनों से बॉक्साइट का अवैध उत्खनन किया जा रहा है।