हाथरस: जनपद में भारी वर्षा के दृष्टिगत, DM के आदेश पर कक्षा 8 तक के विद्यालयों का अवकाश घोषित
जनपद हाथरस में लगातार हो रही भारी बारिश तथा मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी अलर्ट के दृष्टिगत छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जिले के कक्षा 8 तक के समस्त विद्यालय पर का 9 जुलाई 2026 का अवकाश घोषित किया गया है। अगर कोई भी विद्यालय खुलता है तो उसके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।