शाहबाद: कस्बाथाना में अपराधों की रोकथाम हेतु लगाए जा रहे हैं 6 CCTV कैमरे, चिन्हित की गई जगह
Shahbad, Baran | Jan 31, 2025 कस्बाथाना में अब अपराधों की रोकथाम के लिए कैमरे लगाए जा रहे है। जिसको लेकर पुलिस ने जगह चिह्नित कर कैमरे लगाना तय किया है। जानकारी शुक्रवार दोपहर 1 बजे मिली। थाना अधिकारी योगेश शर्मा, हैड कॉन्स्टेबल अखेराज सिंह, कांस्टेबल पदम सिंह ने बताया की कस्बें में मुख्य जगहों पर नजर रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था क़ायम रखने के लिए 6 जगहों पर कैमरे लगाए जा रहे हैं।