बहराइच: कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित धरना स्थल पर बखारी गांव के ग्रामीण पहुंचे, पट्टे की जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग की
जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बखारी गांव के ग्रामीण शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर पहुंचे। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों का कहना है कि उनको पट्टे की जमीन काफी वर्ष पहले मिली है। लेकिन अभी तक कब्जा नहीं मिला है। कब्जा दिलाए जाने की मांग को लेकर काफी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और जल्द से जल्द कब्जा दिलाए जाने की मांग की