सिराथू: अटसराय में बनते ही बर्बाद हुई खडंजा सड़क, बीच में लगा बिजली खंभा टूटकर पेड़ पर अटका, लोगों को आवाजाही में दिक्कत
सिराथू तहसील इलाके के अटसराय में जिला पंचायत की ओर से एक हफ्ता पहले खड़ंजा मार्ग का निर्माण हुआ है।मंगलवार दोपहर यहां के लोगों ने नाराजगी जताते हुए बताया कि सड़क बनते ही बर्बाद हो गई है।ईट भषण गई है, इस पर बीच में लगा बिजली का खंबा भी टूट गया जो पेड़ पर अटका हुआ है। आने जाने वाले लोगों को खतरा बना है और दिक्कतें भी हो रही है, लोगों में नाराजगी थी।