डुमरा: सीतामढ़ी जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 का भव्य आयोजन सम्पन्न, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
सीतामढ़ी जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 का भव्य आयोजन दिनांक 23 मई 2026 को इनडोर स्टेडियम डुमरा सीतामढ़ी में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ़ सीतामढ़ी द्वारा किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों, क्लबों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।