महोबा: कलेक्ट्रेट में डीएम ग़ज़ल भारद्वाज ने लापरवाह अधिकारियों को दी अंतिम चेतावनी, सख्त रुख अपनाया
Mahoba, Mahoba | Jun 26, 2026 डीएम ग़ज़ल भारद्वाज ने कलेक्ट्रेट में आयोजित समीक्षा बैठक में जनशिकायतों के निस्तारण और सीएम डैशबोर्ड की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का समाधान गुणवत्तापूर्ण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि के आधार पर किया जाए। सी, डी और ई श्रेणी में आने वाले विभागों को अंतिम चेतावनी देते हुए सुधार के निर्देश दिए गए है।