इस्लामनगर अलीगंज: अलीगंज के कोलहाना पंचायत में सांसद अरुण भारती का भव्य स्वागत किया गया
जमुई सांसद अरुण भारती बुधवार को 2 बजे अलीगंज प्रखंड के कोलहना पंचायत पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का स्नेह और उत्साह ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि यही ऊर्जा उन्हें लगातार जनसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।