बिशुनपुर: बिसुनपुर में खाद्य सुरक्षा टीम का एक्शन, चलाया विशेष जांच अभियान
जिले में बिसुनपुर सहित आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा एवं खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश से खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी के नेतृत्व में गुमला जिला के विभिन्न क्षेत्रों में एनर्जी ड्रिंक (कैफीनेटेड बेवरेज) के खिलाफ सघन निरीक्षण एवं जांच अभियान चलाया गया।