गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया में जनता दरबार: भूमि विवाद से पेंशन तक, डीएम ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश,ऑन द स्पॉट कई मामलों का हुआ समाधान
गया समाहरणालय सभागार में सोमवार की दोपहर 2 बजे आयोजित जनता दरबार में डीएम शशांक शुभंकर ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे 100 से अधिक लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान भूमि विवाद, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वास्थ्य सेवाएं, पेंशन, मुआवजा और शिक्षा विभाग से जुड़े मामलों पर लोगों ने आवेदन सौंपे।