राजापाकर: राजापाकर थाना क्षेत्र के फुलहारा बाजार में 9 दिवसीय यज्ञ के लिए निकली कलश यात्रा
सोमवार को सुबह 10:00 बजे से निकाली गई भव्य कलश यात्रा में 1001 कुंवारी कन्याओं एवं महिलाओं ने भाग लिया। श्रीमन नारायण सेवा फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित 9 दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सह सामूहिक विवाह कार्यक्रम को लेकर निकल गई भव्य कलश शोभा यात्रा। जहां प्रत्येक दिन संध्या 6:00 बजे से भागवत कथा की अमृत वर्षा होगी।