हरसूद: ग्राम मंझाधड में जमीनी विवाद में युवक पर सब्बल से हमला, हुआ लहूलुहान
Harsud, Khandwa | Apr 13, 2026 सोमवार सुबह 7 बजे के लगभग समीपस्थ ग्राम मंझाधड में जमीनी विवाद को लेकर एक युवक पर ग्राम के ही एक व्यक्ति ने सब्बल से हमला कर लहू लूहान कर दिया। घायल युवक को उसके परिजन हरसूद अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर बुरी तरह घायल युवक का उपचार किया गया।