बिंदकी: चौडगरा में बच्चे का मूंडन संस्कार कराने जा रहे व्यक्ति को बाइक में बिठाकर जेब कतरों ने काटे ₹2800
फतेहपुर जनपद के चौडगरा कस्बे होकर गोधरौली गांव एक मंदिर में एक बच्चे का मुंडन संस्कार कराने जाते समय रमेश कुशवाहा निवासी जाफरगंज को एक बाइक में सवार दो लोगों ने चौडगरा में शुक्रवार की दोपहर करीब 12:00 बजे दुकान के उद्घाटन के बहाने अपने बाइक में बिठा लिया और जेब काटकर 2800 रुपए निकाल लिया। पीड़ित द्वारा शोर मचाने पर उसे बाइक से उतार कर जेब कतरे भाग निकले।