कोल: घरेलू समस्याओं के चलते व्यक्ति ने जेल फाटक पर ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Apr 29, 2024 थाना बन्ना देवी के जेल फाटक पर पारिवारिक समस्याओं के चलते व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। 40 वर्षीय बंटी मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण किया करता था। परिजनों के अनुसार कुछ समय से बंटी पारिवारिक समस्याओं के चलते परेशान रहता था। सोमवार सुबह बंटी घर से मजदूरी पर जाने की कहकर आया था और जेल फाटक पर ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली।