बमनाला गांव में देर रात चोरी के आरोप में दो बदमाशों को ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी पशु बाड़े से गेहूं और पंखे चुराकर भाग रहे थे, तभी ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया। जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार रात करीब 12 बजे के बाद की है। वारदात को अंजाम देने के बाद भाग रहे दोनों आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया।