शाहजहांपुर में पुलिस चौकियों के पास सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और मारपीट की घटनाएं आए दिन होती हैं। चौक कोतवाली क्षेत्र की बेरी चौकी के ठीक पीछे एक होटल के बाहर शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे खाना खाने के दौरान विवाद हुआ, जिसमें मारपीट भी हुई। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही दोनों पक्ष वहां से चले गए