बड़ौत: मौहम्मदपुर खूंटी गांव में दो पक्षों के झगड़े में 26 लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा, 13 लोग हुए घायल
Baraut, Bagpat | Jun 23, 2026 आजमपुर मुलसम गांव के माजरा मौहम्मदपुर खूंटी में मकान की दीवार की नींव खोदने को लेकर 2 पक्षों में संघर्ष हो गया। इस मारपीट में दोनों पक्षों के कुल 13 लोग घायल हुए हैं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ 26 लोगों को नामजद करते हुए कई अज्ञात महिलाओं के विरुद्ध भी रिपोर्ट दर्ज कराई है। यह घटना सोमवार को मोहम्मदपुर खूंटी गांव में ब्रजपाल और ओमवीर पक्ष के बीच हुई।