सोनो: झाझा में करोड़ों का अस्पताल बना 'शोपीस', मरीज फर्श पर तड़पने को मजबूर
Sono, Jamui | Apr 23, 2026 सरकारी सिस्टम की संवेदनहीनता का बड़ा उदाहरण झाझा में गुरुवार एक बजे देखने को मिला, जहां 5.75 करोड़ की लागत से बना 30 बेड का आधुनिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आज भी उपयोग से बाहर है। दो-दो बार उद्घाटन के बावजूद मरीजों का इलाज पुराने जर्जर भवन के पांच कमरों में ही हो रहा है। फूड प्वाइजनिंग से पीड़ित प्रदीप साह को बेड नहीं मिलने पर तपते फर्श पर लेटना