जांजगीर: जिले में उर्वरक और बीज वितरण में गड़बड़ी पर कृषि विभाग सख्त, 9 खाद विक्रेताओं और 3 बीज दुकानों को भेजा नोटिस
जांजगीर-चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश और उप संचालक कृषि राकेश शर्मा के मार्गदर्शन में जिले में खाद और बीज वितरण व्यवस्था की सघन जांच की जा रही है। किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त खाद एवं बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को विकासखंड स्तरीय निरीक्षक दल ने जिले के 28 उर्वरक प्रतिष्ठानों और 14 बीज विक्रेताओं के यहां औचक निरीक्षण किया।