कोरबा: सर्पदंश की शिकार हुई 6 वर्षीय बच्ची, जर्जर पुल बनी मौत की वजह, मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान हुई मौत
Korba, Korba | Jul 25, 2025 कोरबा जिले में एक 6 वर्षीय बच्ची की सांप के काटने से मौत हो गई। मामला कोरबा शहर से करीब 20 किलोमीटर दूर ग्राम मुढूनाला का है। बताया जा रहा है कि बच्ची रात करीब 2 बजे शौच के लिए बाहर निकली, तभी उसे एक ज़हरीले करैत सांप ने काट लिया।परिजनों ने तुरंत 112 पर कॉल किया, लेकिन एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुंची।