कोरबा: हरदी बाजार के पास लीलागर नदी उफान पर, पुलिया के ऊपर से पानी बहने से आवागमन पूरी तरह बंद
Korba, Korba | Jul 25, 2025 शुक्रवार की सुबह 6 बजे से हो रही बारिश के कारण कोरबा जिले के हरदी बाजार से लगे लीलागर नदी में लगातार बारिश के चलते जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। नदी का पानी खतरे के निशान को पार करते हुए अब पुलिया के ऊपर से बह रहा है, जिससे आम राहगीरों का आना-जाना पूरी तरह ठप्प हो गया है।