रौन: विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने निवास पर लगाया जनता दरबार, लोगों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए निर्देश
भिंड विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने आज रविवार के रोज सुबह 10 बजे बायपास रोड स्थित निज निवास पर जनता दरबार लगाकर लोगों की फरियाद सुनी इस दौरान आम नागरिकों ने विधायक के सामने अपनी अलग-अलग तरह की समस्याएं रखी समस्याओ को गंभीरता से सुनने के बाद विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने संबंधित विभाग के अधिकारी को फोन लगाकर आए हुए नागरिकों की समस्या का तत्काल समाधान करवाया है