बरहेट: भूतेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण में तेली समाज ने स्व. दयानंद कश्यप को श्रद्धांजलि अर्पित की
रविवार को बरहेट स्थित भूतेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण में झारखंड तेली समाज के पूरोधा स्वर्गीय दयानंद कश्यप की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता गुणाधर शाह ने की जबकि मंच का संचालन खगेंद्र शाह ने किया । सभा को समाज के कई नेताओं ने संबोधित किया तथा स्वर्गीय कश्यप के अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प दोहराया।