अनूपपुर: रेलवे अंडर ब्रिज पर शाम 7 बजे तक उग्र आंदोलन, चक्काजाम से अनूपपुर में जनजीवन बेहाल
अनूपपुर में चल रहे किसान आंदोलन और चक्काजाम से जनजीवन प्रभावित हो गया है। एंबुलेंस सेवाएं बाधित होने से मरीज परेशान हैं, कर्मचारी दफ्तर नहीं पहुंच पा रहे और व्यापार व परिवहन व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। किसानों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। आंदोलन को लेकर लोगों में समर्थन और नाराजगी दोनों देखने को मिल रही है। शाम 7 बजे तक प्रदर्शन स्थल पर भीड़ बढ़ती रही।