गुना नगर: जिले में भीषण गर्मी का असर, जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ी, लगी कतारें
गुना जिले में भीषण गर्मी का सामना लोगों को करना पड़ रहा है, पारा लगातार 42 से 43 डिग्री बना हुआ है ऐसे में लोगों को तेज बुखार उल्टी दस्त जैसी बीमारियों में इजाफा हुआ है। 22 मई को जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर सोवरन राय ने बताया, इन दिनों गर्मी का असर स्वास्थ्य पर पड़ रहा है, लू लगने से बुखार उल्टी दस्त जैसी शिकायतें है। लोग अनावश्यक घर से ना निकले।