पीपलदा: इटावा पुलिस ने ई-मित्र संचालक से धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में किया पेश, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
Pipalda, Kota | Jul 20, 2024 जिले की इटावा पुलिस ने क़स्बे के ई मित्र संचालक के साथ धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार आरोपी हनुमान पुत्र कैलाश गुजर को आज न्यायालय में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश मजिस्ट्रेट ने दिए। इटावा सब इंस्पेक्टर उम्मेद सिंह यादव ने बताया कि दो दिन पूर्व धोखाधड़ी करने के मामले में आरोपी हनुमान को गिरफ्तार किया था।