पीपलदा: कोटा इटावा मार्ग पर गणेशगंज के निकट कार आगे चल रहे ट्रक से टकराई, यात्री बाल-बाल बचे
Pipalda, Kota | Jul 18, 2024 जिले के इटावा कोटा मार्ग पर एक कार आगे चल रहे ट्रक से भिड़ गयी। इस घटना में कार आगे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। गनीमत यह रही कि सभी यात्री सुरक्षित बच गये। इटावा कोटा स्टेट हाइवे 70 पर यह दुर्घटना उस वक्त हुई जब आगे चल रहे ट्रक में कार पीछे से घुस गई। गणेशगंज चोराहे पर खड़े पुलिस गश्ती दल 112 को इसकी सूचना लगी तो वह मौके पर पहुँची।