पीपलदा: इटावा पुलिस ने क़स्बे में ई मित्र संचालक से धोखाधड़ी के मामले में आरोपी को कोटा जेल से प्रोडक्शन वारंट से किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | Jul 18, 2024 इटावा पुलिस ने थाना क़स्बे में एक ई मित्र संचालक से धोखाधड़ी कर अपने खाते में रुपये डलवाने के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने आज कोटा सेन्ट्रल जेल से प्रोडक्शन वारंट से गिरफ्तार किया है। इटावा थाने के सब इंस्पेक्टर उम्मेद सिंह यादव ने बताया कि फरियादी जितेंद्र गुजर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि एक व्यक्ति ने 19 मई 2024 को उसके खाते में 40 हजार रुपये डलवा लिए।