पीपलदा: खातोली क्षेत्र में बिजली की आँख मिचौली को लेकर क़स्बेवासियों में रोष कल बाजार बंद का ऐलान दिया ज्ञापन
Pipalda, Kota | Jul 19, 2024 जिले के पीपल्दा विधानसभा क्षेत्र के खातोली क्षेत्र में बिजली की समस्याओं से परेशान होकर कस्बेवासियों ने कल खातोली कस्बा बन्द का आह्वान किया है। गुरुवार को कस्बेवासियों ने इकट्ठा होकर थाने पर पँहुचे ओर थानाधिकारी बन्ने सिंह को ज्ञापन दिया और कल खातोली क़स्बे को बंद का आह्वान किया।ज्ञापन में लोगो ने बताया कि पूरे इलाके में बिजली 12 घण्टे बंद रहती है।