गोपालगंज: सरेया मोहल्ले में पानी गिराने के विवाद में युवक ने अधेड़ पर किया हथौड़े से हमला, डायल 112 टीम के जवान ने दी जानकारी
शहर के सरेया मोहल्ले में पानी गिरने के विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक युवक ने एक अधेड़ पर हथौड़ा से वार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी अधेड़ को सदर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में बुधवार को भर्ती कराया गया। वहीं आरोपित ने थाना में सरेंडर कर दिया। इसकी जानकारी डायल 112 के जवान अनिल वर्मा ने दी।