ठेठईटांगर: झमाझम बारिश में भी उमड़ा आस्था का सैलाब, धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा
ठेठईटांगर: गुरुवार शाम 4 बजे टुकुपानी ठाकुरबाड़ी से भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा मौसीबाड़ी श्रीराम जानकी मंदिर के लिए निकाली गई। झमाझम बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। हरि बोल के जयघोष के बीच सैकड़ों श्रद्धालुओं ने रथ खींचा। भगवान के विग्रह को मौसीबाड़ी मंदिर में स्थापित किया गया, जहां सात दिनों तक विशेष पूजा होगी। आयोजन के दौरान प्रशासन