बहराइच: भेड़िया प्रभावित क्षेत्र के 120 लोगों के घरों में BDO की देखरेख में वन विभाग ने लगवाए दरवाजे- जिलाधिकारी
महसी तहसील क्षेत्र में भेड़िया के हमले से बचाव के लिए जिला प्रशासन ने कदम बढ़ाए हैं। अब तक 120 लोगों के यहां दरवाजा लगवाए गए हैं। बंद दरवाजे के अंदर जंगली जीव नहीं जा सकते हैं। वहीं जिनके यहां रहने का इंतजाम नहीं है, वह प्राथमिक विद्यालय में भी स्वेच्छा से रह सकते हैं। महसी तहसील क्षेत्र के लगभग तीन दर्जन गांवों में भेड़िया के हमले का दहशत है।