बहराइच: रानीपुर के पास बाइक सवार की टेम्पो से हुई टक्कर, हादसे में तीन लोग हुए घायल
जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रानीपुर के पास बाइक सवार की टेंपो से टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर गए। जहाँ डॉक्टर के द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा था। दो की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने बहराइच अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं बहराइच अस्पताल में इलाज जारी है।